मैंने 40 साल तक हफ्ते में 70 घंटे काम किया, यह समय की बर्बादी नहीं थी: नारायण मूर्ति
'युवाओं को हफ्ते में 70-घंटे काम करना चाहिए' बयान देने वाले इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने कहा है कि उन्होंने अपने 40 साल के करियर में हर हफ्ते 70-घंटे काम किया है। उन्होंने कहा, "1994 तक जब हफ्ते में 6 दिन काम करना होता था तब मैं हफ्ते में 85-90 घंटे काम करता था...यह समय की बर्बादी नहीं थी।"