मैंने अपनी आंखों से मौत देखी और फिर ईश्वर की झलक भी: कार ऐक्सिडेंट को लेकर गीतकार जानी
पंजाबी सिंगर और गीतकार जानी जोहान (33) ने खुद के कार ऐक्सिडेंट को लेकर बताया है, "मैं और मेरे दोस्त ठीक हैं, मामूली चोटें आई हैं।" उन्होंने बताया, "मैंने आज अपनी आंखों से मौत देखी लेकिन फिर ईश्वर की झलक देखी। इसलिए मैंने ईश्वर और मौत, दोनों को एकसाथ देखा...हम अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं...हमें दुआओं में याद रखिएगा।"