मैंने अपनी ज़्यादातर कारें बेच दी हैं, वे सभी बिना सोचे-समझे खरीदी थीं: विराट कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनके पास जितनी भी कारें थीं उनमें से ज़्यादातर उन्होंने 'बिना सोचे-समझे खरीदी' थीं। उन्होंने कहा, "मैंने शायद ही उन्हें ड्राइव किया या उनमें सफर किया होगा...मुझे लगा कि...इसका (इतनी कारों का होना) कोई मतलब नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "अब हम वही इस्तेमाल करते हैं...जिसकी हमें वाकई ज़रूरत होती है।"