मैंने अस्पताल में आपके रूप में एक सिपाही को देखा: प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर परिणीति
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद उनकी बहन व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "आप दोनों को इस तरह देखना...पिछले 3 महीने कठिन और प्रेरक दोनों रहे हैं।" बकौल परिणीति, अस्पताल में उन्हें प्रियंका में एक सिपाही नज़र आया।