मैंने अस्पतालों में मुफ्त दवा दी लेकिन तिहाड़ में मेरी दवा रोक दी गई: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति केस में अंतरिम ज़मानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद शनिवार को कहा, "मैंने अस्पतालों में मुफ्त दवा दी लेकिन तिहाड़ में मेरी दवा रोक दी गई।" उन्होंने कहा, "मैं शुगर का मरीज़ हूं और रोज़ 52 यूनिट इंसुलिन लेता था लेकिन यह भी बंद कर दिया गया।"