मैंने आलिया की रणबीर के साथ पहली तस्वीर खींची थी, जब वह 9 साल की थीं: भंसाली
संजय लीला भंसाली ने बताया कि 'ब्लैक' की शूटिंग के दौरान उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली तस्वीर खींची थी व उस वक्त आलिया 9-साल की थीं। भंसाली ने कहा, "मैंने उन्हें(आलिया को) सिर रणबीर के कंधे पर रखने को कहा...उन्होंने मना कर दिया...कुछ देर बाद मैंने उनका सिर(रणबीर के) कंधे पर देखा...मेरे पास...आज भी वह तस्वीर है।"