मैंने उनके लिए शोक मनाना बंद कर दिया है: विक्रम किर्लोस्कर के लिए लिखे नोट में उनकी पत्नी
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन रहे विक्रम किर्लोस्कर की पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर ने हाल ही में अपने दिवंगत पति के लिए 'सेलिब्रेटिंग लॉस' शीर्षक से एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "मैंने अपने पति के लिए शोक मनाना बंद कर दिया है...मैं उन्हें दुख और नकारात्मकता के साथ याद नहीं करना चाहती।" विक्रम का नवंबर में निधन हो गया था।