मैंने उनको देखकर बहुत कुछ सीखा है, बहुत अच्छे इंसान थे: शेन वॉर्न के निधन पर अमित मिश्रा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, "मैंने उनको देखकर बहुत कुछ सीखा है...बहुत अच्छे इंसान थे।" स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया, "हे भगवान।" भारतीय बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने लिखा, "मेरा दिमाग...इस बात को स्वीकार नहीं कर सकता...कि शेन वॉर्न नहीं रहे...उनके परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं।"

Load More