मैंने उनसे कहा था 'यह टी20 क्रिकेट नहीं, टेस्ट क्रिकेट है': लिटन को स्लेज करने पर सिराज
बांग्लादेश के लिटन दास को आउट करने से पहले उनको स्लेज करने को लेकर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने कहा है, "मैंने उनसे कहा था 'यह टी20 क्रिकेट नहीं...टेस्ट क्रिकेट है'।" दास को कान पर हाथ रखकर सिराज से 'तुमने क्या कहा?' बोलते देखा गया था। उनको आउट करने के बाद सिराज और विराट कोहली भी उनकी नकल करते दिखे।