मैंने उन्हें गले लगाया और पूछा 'आप ठीक हैं?': ऋषभ पंत के साथ वायरल तस्वीर पर शाहरुख खान
आईपीएल 2024 में 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में हुए डीसी-केकेआर मैच के बाद डीसी के कप्तान ऋषभ पंत को गले लगाते हुए अपनी वायरल तस्वीर को लेकर केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें गले लगाया और पूछा... 'आप ठीक हैं?'...मैं वाकई बहुत खुश हूं कि वह दोबारा खेल रहे हैं।"