मैंने उसकी ट्रॉफियां अपनी अधफटी साड़ी में लपेटकर रखी हैं: वेटलिफ्टर अचिंत की मां
कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टर अचिंत शिउली की मां पूर्णिमा ने 'पीटीआई' को बताया है कि उन्होंने अचिंत की ट्रॉफियां अपनी अधफटी साड़ी में लपेटकर रखी हुई हैं। अपने पति के निधन के बाद आर्थिक दिक्कतों को लेकर उन्होंने कहा, "मैं अपने दो बेटों को रोज़ खाना भी मुहैया नहीं करा पाती थी।"