मैंने उसूलों पर 49 दिन में सीएम पद छोड़ा था: जेल जाने पर इस्तीफा न देने के सवाल पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनके जेल जाने पर सवाल किया गया कि वह इस्तीफा क्यों नहीं देते। उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता ने जब मुझे पहली बार सीएम बनाया तब मैंने उसूलों पर 49 दिन में इस्तीफा दिया था।" बकौल केजरीवाल, 'आप' सरकार को गिराने के लिए उन्हें 'झूठे केस' में जेल भेजा गया।