मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मेरे माता-पिता मुझे लॉन्च करेंगे: परेश रावल के बेटे आदित्य
ऐक्टर परेश रावल के बेटे व ऐक्टर आदित्य रावल ने 'मिड डे' से कहा है, "मेरे माता-पिता द्वारा मुझे लॉन्च करने का सवाल ही नहीं था। मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी।" उन्होंने कहा, "हम बतौर परिवार इस तरह से चीज़ें नहीं करते और न मुझे ऐसा चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने वो खुद हासिल नहीं किया।"