मैंने कभी किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं की: मुमताज़ के उनकी शादी पर कमेंट करने पर ज़ीनत
अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने कहा है कि वह कभी किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करती हैं और न ही अपने साथियों को नीचा दिखाती हैं। दरअसल, ज़ीनत के लोगों को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह देने पर दिग्गज अभिनेत्री मुमताज़ ने कहा था, "ज़ीनत की शादी नरक थी...उन्हें रिलेशनशिप पर सलाह नहीं देनी चाहिए।"