मैंने कसम खाई है देश के एक-एक बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाकर रहूंगा: गुजरात में केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुजरात में कहा कि सारी पार्टियों ने मिलकर देश के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने दिल्ली में 5 साल में सरकारी स्कूल ठीक कर दिए...मैंने कसम खाई है कि...देश के एक-एक बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाकर रहूंगा, चाहे वह गरीब का बच्चा हो या अमीर का बच्चा हो।"