मैंने कहा था कि बशीर को वीज़ा मिलने तक हमें भारत नहीं जाना चाहिए: बेन स्टोक्स
पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीज़ा न मिलने को लेकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, "यह जानकारी मिलने पर मैंने कहा था कि बशीर को वीज़ा मिलने तक हमें भारत नहीं जाना चाहिए।" बकौल स्टोक्स, बशीर को परेशान देखकर उन्हें निराशा हुई। गौरतलब है, बशीर को अब भारत का वीज़ा मिल गया है।