मैंने गलत कॉल दी थी, उनके लिए बुरा लग रहा है: डेब्यू मैच में सरफराज़ के रन आउट होने पर जडेजा
भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाज़ सरफराज़ खान के डेब्यू टेस्ट मैच में 62(66) रन बनाकर रन आउट होने पर कहा है, "सरफराज़ के लिए बुरा लग रहा है...मैंने गलत कॉल दी थी…आपने बहुत बढ़िया खेला।" दरअसल, जडेजा ने रन लेने के लिए सरफराज़ को कॉल दी थी लेकिन दोनों के बीच गलतफहमी के कारण सरफराज़ रन आउट हो गए।