मैंने गाज़ा में इज़रायल के हमलों को कभी सही नहीं ठहराया: शशि थरूर
केरल में फिलिस्तीन के समर्थन में हुई कांग्रेस की रैली में पार्टी नेता शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने कभी भी गाज़ा में इज़रायल के हमलों को सही नहीं ठहराया। उन्होंने कहा, "मैं मामले की गंभीरता को समझता हूं और किसी को मुझे सिखाने की ज़रूरत नहीं है।" गौरतलब है, थरूर ने पिछले महीने हमास को आतंकी संगठन बताया था।