मैंने चिट्ठी लिखकर केजरीवाल को आगाह किया था, गिरफ्तारी का दुख नहीं...बोले अन्ना हजारे
दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है। अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल का शराब पर नीति बनाना सही नहीं था। मैंने चिट्ठी लिखकर केजरीवाल को आगाह किया था। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कोई दुख नहीं है।