मैंने जो कहा वह गाली नहीं थी, इसका मतलब पापी है: बीजेपी सांसद को 'ह***' कहने पर महुआ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को 'ह***' कहने पर कहा है, "गाली क्या है? मेरी समझ से मैंने जो कहा उसका शाब्दिक अनुवाद पापी है।" उन्होंने कहा, "मैं हिंदी भाषी नहीं हूं। अगर इसका कुछ और अर्थ निकाला जाए तो वह मेरी समस्या नहीं।" बकौल महुआ, सदन में बिधूड़ी लगातार उन्हें टोक रहे थे।