मैंने तुनिषा को 3 महीने में ₹3 लाख भेजे थे: उनके रुपयों को कंट्रोल करने के दावे पर मां
ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने अपनी बेटी के रुपयों को कंट्रोल करने और उन्हें पैसों के लिए तरसाने के आरोपों को नकारा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने उसे 3 महीने में ₹3 लाख भेजे थे। आप मेरी बैंक स्टेटमेंट देख सकते हैं।" उन्होंने शेज़ान खान के परिवार पर तुनिषा का 'इस्तेमाल करने' का आरोप लगाया।