मैंने दिल्ली में दवाएं मुफ्त कीं लेकिन मुझे जेल में 15 दिन तक दवा नहीं मिली: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक रोड शो के दौरान कहा है, "मैंने दिल्ली के लोगों के लिए दवाएं मुफ्त कर दीं लेकिन जब मैं जेल गया तो जेल के अंदर मुझे 15 दिनों तक दवाइयां नहीं दी गईं। मेरा शुगर लेवल बढ़ गया था।" उन्होंने कहा, "पता नहीं वे (बीजेपी) मेरे शरीर के साथ क्या करना चाहते थे।"