मैंने देखा किसी का पैर नहीं है तो किसी का हाथ नहीं है: ओडिशा ट्रेन हादसे में बचा यात्री
ओडिशा में ट्रेनों के हादसे में बचे एक यात्री ने एएनआई को बताया है कि ट्रेन पलटने के बाद वह 10-15 लोगों के नीचे दब गया था। उसने कहा, "बोगी से बाहर आया तो देखा कि किसी का पैर नहीं है, किसी का हाथ नहीं है, किसी का चेहरा बिगड़ गया है।" हादसे में 233 लोगों की मौत हुई है।