मैंने दो बार मौत को करीब से देखा है: अपने अपहरण और 26/11 को याद कर गौतम अदाणी
उद्योगपति गौतम अदाणी ने 1998 में अपने अपहरण और 26/11 हमले को लेकर इंडिया टीवी से कहा है, "मैंने ज़िंदगी में दो बार मौत को करीब से देखा है।" उन्होंने ताज हमले को याद कर कहा, "मैं दोस्त...के साथ रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा था...होटल का बिल भर दिया...लेकिन कॉफी पीने के लिए फिर बैठ गए। ठीक तभी हमला हुआ।"