मैंने धरना देने वाले पहलवानों के खिलाफ याचिका दायर नहीं की: डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया जिनमें दावा किया गया कि उन्होंने धरना देने वाले पहलवानों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा, "मेरे या मुझसे संबंधित किसी शख्स ने याचिका नहीं दी है...मैंने किसी वकील, लॉ एजेंसी या प्रतिनिधि को याचिका देने की अनुमति नहीं दी है।"