मैंने पिछले साल 16 नवंबर को महाराष्ट्र के मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था: छगन भुजबल
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने शनिवार को खुलासा किया कि उन्होंने पिछले साल 16 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बकौल भुजबल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रोकने के चलते वह अब तक चुप थे। उन्होंने अपनी ही सरकार पर मराठा समुदाय को ओबीसी कोटा में आरक्षण देने का आरोप लगाया है।