मैंने पैसोें के लिए फिल्में की हैं और इसका पछतावा नहीं है: मनोज बाजपेयी
ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि खाली समय में उन्होंने पैसों के लिए फिल्में की थीं और उन्हें इसका पछतावा नहीं है। बकौल मनोज, मुंबई में गुज़ारा करने के लिए उन्हें पैसे चाहिए थे और इन फिल्मों को करने का उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा, "घर चलाने के लिए काम करने पर ऐक्टर्स को पछतावा नहीं होना चाहिए।"