'मैंने प्यार किया' बनाने के लिए पैसे नहीं थे, पिता को उधार लेना पड़ा था: सूरज बड़जात्या

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि 'मैंने प्यार किया' (1989) बनाने के दौरान उनका प्रोडक्शन हाउस आर्थिक तंगी से गुज़र रहा था। उन्होंने कहा, "हमारी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही थीं। (फिल्म की) स्क्रिप्ट और कास्ट तैयार थी लेकिन पैसे नहीं थे...हम जानते थे कि फिल्म चलेगी...पिता ने (पैसे) उधार लिए थे।"

Load More