मैंने 'प्रोफेशनल्स कांग्रेस' के अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही इस्तीफा दे दिया है: शशि थरूर
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पिछले महीने ही 'अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस' के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, थरूर ने कांग्रेस के 'एक व्यक्ति, एक पद' के सिद्धांत के तहत यह पद छोड़ा है। गौरतलब है, मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।