मैंने बूथ पर अधिकारी को लोगों को गाली देते हुए देखा: सैफई में वोट डालने के बाद अखिलेश यादव
सैफई (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को वोट डालने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने यहां (बूथ पर) एक अधिकारी को देखा जिसे होश ही नहीं था...वह लोगों को गाली दे रहा था।" उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग शिकायतों पर कार्रवाई करेगा। कई जगहों पर...बीजेपी के कार्यकर्ता व नेता बूथ पर कब्ज़ा करना चाहते हैं।"