मैंने भारतपे के बोर्ड से सीईओ सुहेल समीर को हटाने की मांग नहीं की: सह-संस्थापक शाश्वत
भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर द्वारा सीईओ सुहेल समीर को हटाने की मांग के बाद इसके दूसरे सह-संस्थापक शाश्वत नकरानी ने समीर के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा, "मैंने न तो अपनी सहमति दी और न ही बोर्ड से सुहेल को हटाने की मांग की।" बकौल नकरानी, "मैं समीर के बोर्ड में बने रहने का पूरा समर्थन करता हूं।"