मैंने भी दी थी सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा, फेल होता गया: 'केबीसी' में अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी' के एक एपिसोड में बताया है कि उन्होंने सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा दी थी लेकिन पास नहीं हो सके। अमिताभ ने 'केबीसी' की प्रतिभागी व मध्य प्रदेश के सिंगरौली की एसडीएम संपदा सराफ से कहा, "सिविल सर्विसेज़ का इम्तिहान बहुत मुश्किल होता है…कॉलेज से निकलने के बाद मैंने भी बहुत प्रयत्न किया था…लेकिन फेल होता गया।"