मैंने भी रिजेक्शन झेले हैं और आवाज़-कद भी उनकी तरह है: अमिताभ से अपनी समानता बताते हुए शरद
अभिनेता शरद केलकर ने बताया है कि उनमें और अमिताभ बच्चन के बीच बहुत समानताएं हैं। उन्होंने कहा, "मैं भी रेडियो में रिजेक्ट हुआ हूं। मेरी आवाज़, कद, राशि सब उनके साथ मेल खाती हैं।" शरद ने कहा, "अमिताभ को 'केबीसी' में यह बताने पर उन्होंने कहा था, 'भाईसाहब, आप इसके बाद यह मत बोलना कि...मैं बैठूंगा आपकी कुर्सी पर'।"