मैंने मदद के लिए चीखते हुए एक व्यक्ति की आवाज़ सुनी थी: नेपाल के प्लेन क्रैश का चश्मदीद
नेपाल के प्लेन क्रैश के विष्णु तिवारी नामक चश्मदीद ने बताया है कि अधिक धुएं और तेज़ आग के चलते लोगों को बचाने में दिक्कतें आई थीं। तिवारी ने कहा, "लपटें इतनी तेज़ थीं कि हम मलबे के पास नहीं जा सके। मैंने मदद के लिए चीखते हुए एक व्यक्ति की आवाज़ सुनी थी लेकिन...हम उसकी मदद नहीं कर सके।"