मैंने मर्ज़ी से शादी की है: परिजन द्वारा अपहरण का केस दर्ज कराए जाने पर बिहार की लड़की
मुंगेर (बिहार) में परिवारवालों द्वारा अपहरण का केस दर्ज कराए जाने के बाद प्रियंका नामक लड़की ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि उसने रोशन नामक युवक से अपनी मर्ज़ी से शादी कर ली है। प्रियंका ने कहा, "अगर इनके (रोशन) परिवार को कुछ होता है तो मेरे परिवारवाले ज़िम्मेदार होंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, लड़की 23 नवंबर से लापता थी।