मैंने राहुल गांधी को मार दिया, जिसे आप देख रहे हैं वह राहुल नहीं है: रिपोर्टर से राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक पत्रकार के 'भारत जोड़ो यात्रा आपकी छवि बदलने में कितनी कामयाब रही' सवाल पर कहा है, "राहुल गांधी आपके दिमाग में है। मैंने मार दिया उसको, वह है ही नहीं। गया वह…गया।" उन्होंने आगे कहा, "जिस व्यक्ति को आप देख रहे हो, वह राहुल गांधी नहीं है…राहुल गांधी बीजेपी के दिमाग में है।"