मैंने लोगों की सेवा की है: संदेशखाली मामले पर चुप्पी साधने के आरोप पर ऐक्ट्रेस व सांसद नुसरत

पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां ने संदेशखाली मामले पर चुप्पी साधने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। नुसरत ने कहा, "ऐसे आरोपों से दिल दुखता है...एक महिला व जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने हमेशा लोगों की सेवा की है।" उन्होंने कहा, "संदेशखाली के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मदद भेज चुकी हैं...हम कानून से ऊपर नहीं हैं।"

Load More