मैंने 'वाइट मनी' से राजनीतिक दलों को चंदा दिया: किरण मजूमदार-शॉ
बायोकॉन की एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' पर लिखा है, "मैं यह साफ करना चाहूंगी कि बायोकॉन ने जेडीएस या किसी अन्य पार्टी को दान नहीं दिया है।" उन्होंने कहा, "मैंने व्यक्तिगत स्तर पर चुनावी बॉन्ड खरीदे जिन्हें जेडीएस और अन्य पार्टियों को दान किया। मैंने 'वाइट मनी' से नाम मात्र का चंदा दिया है।"