मैंने शार्क टैंक सीज़न 1 को डॉमिनेट किया था: कोहली से अपनी तुलना करते हुए अशनीर ग्रोवर
शार्क टैंक इंडिया के पूर्व शार्क अशनीर ग्रोवर ने एक पॉडकास्ट में क्रिकेटर विराट कोहली से खुद की तुलना करते हुए कहा है कि उन्होंने शार्क टैंक इंडिया सीज़न 1 में डॉमिनेट किया था। अशनीर ने कहा, "सिंपल सी बात है...कोहली अगर भोपाल की टीम से खेलेगा, उसने 300 रन मार दिए तो वह डॉमिनेट कर रहा है ना गेम?"