मैंने हर आदिवासी का नमक खाया है, आज कर्ज़ चुकाने आया हूं: झारखंड में पीएम मोदी
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी (झारखंड) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने यहां उपस्थित सभी आदिवासियों का नमक खाया है और आज वह यह कर्ज़ चुकाने आए हैं। मोदी ने कहा, "हमारी सरकार ने पिछड़े ज़िलों को विकसित किया...गांवों में बिजली पहुंचाई।"