मैंने हिंदी फिल्में देखना बंद कर दिया है, अब मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं आतीं: नसीरुद्दीन शाह
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने हिंदी फिल्में देखना बंद कर दिया है। ऐक्टर ने कहा, "हम यह कहने में गर्व महसूस करते हैं कि हिंदी सिनेमा 100 साल पुराना है लेकिन अब भी हम वैसी ही फिल्में बना रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अब मुझे हिंदी फिल्में पसंद नहीं आती हैं।"