मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ हवा महल के सामने वाली सेल्फी की शेयर, गणतंत्र दिवस की दी बधाई
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयपुर के हवा महल के सामने ली गई सेल्फी शुक्रवार को ट्वीट की। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके पर यहां आकर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।" मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।