मैक्स हॉस्पिटल पर यमन के दंपति के पासपोर्ट ज़ब्त करने का आरोप, दिल्ली एचसी पहुंचा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारत में यमन के दूतावास की एक याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा है जिसमें मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (पटपड़गंज) और एक दुभाषिए पर यमन के एक दंपति के पासपोर्ट ज़ब्त करने के आरोप लगाए गए हैं। बकौल दंपति, वे अपने बच्चे का इलाज कराने आए थे और उनसे पूर्वनिर्धारित $7,000-7,500 की जगह दोगुनी राशि ली गई।