मैक्सटर्न ने मेरे घरवालों को ज़िंदा जलाने की धमकी दी थी: यूट्यूबर को पीटने को लेकर एल्विश
यूट्यूबर एल्विश यादव ने यूट्यूबर मैक्सटर्न की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मारपीट की बात स्वीकारते हुए इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण जारी किया है। एल्विश ने वीडियो शेयर कर कहा, "मैक्सटर्न 8 महीने से पोक कर रहा था...धमकी दी थी- 'तुझे और तेरे घरवालों को ज़िंदा जला दूंगा'...बात करने के लिए उससे मिलने गया था...जहां कैमरे छिपाए गए थे।"