मैक्सवेल के खिलाफ भारत ने ऐसे बल्लेबाज़ी की जैसे वह शेन वॉर्न हों: वीरेंद्र सहवाग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि वह यह देखकर हैरान थे कि भारतीय बल्लेबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाज़ी नहीं की। उन्होंने कहा, "मैं हैरान था ऐसे इज़्ज़त देकर खेल रहे थे जैसे वह मैक्सवेल नहीं शेन वॉर्न (दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर) हों।" गौरतलब है, रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6-विकेट से हराया।