मैक्सिको के सिटी हॉल में अंधाधुंध गोलीबारी में मेयर समेत 18 लोगों की हुई मौत
मैक्सिको के सिटी हॉल में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान अज्ञात हमलावरों द्वारा हुई अंधाधुंध गोलीबारी में मेयर व उनके पिता समेत 18 लोगों की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हमले के बाद की कई तस्वीरें सामने आई हैं।