मैच की पहली गेंद पर आउट हुए कोहली, आईपीएल 2022 में तीसरी बार गोल्डन डक पर हुए आउट
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली रविवार को एसआरएच के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर गोल्डन डक (पहली गेंद पर शून्य पर आउट) पर आउट हो गए। स्पिनर जगदीश सुचित की गेंद पर केन विलियमसन ने कोहली का कैच शॉर्ट मिड-विकेट पर पकड़ा। आईपीएल 2022 में यह तीसरी बार है जब कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।