मैच के दौरान आपस में भिड़े भारत व पाक के फुटबॉल खिलाड़ी, भारतीय मैनेजर को मिला रेड कार्ड
भारत और पाकिस्तान के फुटबॉल खिलाड़ी साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप-2023 के दौरान आपस में भिड़ गए। भारत के मैनेजर इगोर स्टिमच द्वारा एक पाकिस्तानी खिलाड़ी से बॉल झटकने की कोशिश के बाद ऐसा हुआ और फिर मैच अधिकारियों ने बीच-बचाव कराया। स्टिमच को इसके लिए रेड कार्ड दिखाया गया जबकि पाकिस्तान के मैनेजर शहज़ाद अनवर को येलो कार्ड मिला।