मैच के दौरान भिड़े भारत व कुवैत के फुटबॉल खिलाड़ी, तस्वीरें आईं सामने
साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप-2023 में मैच के दौरान मंगलवार को भारत और कुवैत के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। कुवैत के हमाद अलकल्लाफ द्वारा भारत के सहल समद को धक्का देकर गिराने के बाद यह वाकया हुआ। इसके बाद भारत के रहीम अली ने अलकल्लाफ को धक्का दिया और दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।