मैच के बाद धोनी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ते नज़र आए विशाखापत्तनम के ग्राउंड स्टाफ
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को विशाखापत्तनम में डीसी के खिलाफ सीएसके के मैच के बाद ग्राउंड स्टाफ के साथ पोज़ दिया। धोनी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए ग्राउंड स्टाफ दौड़ते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैच में धोनी ने 4 चौके और 3 छक्के की बदौलत 37*(16) रन बनाए।